Shailendra
ShailendraModerator
1y ago

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मे जन भागीदारी से बर्फानी आश्रम क्षेत्र की सफाई

राजनांदगाव मां पाताल भैरवी परिसर को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प संस्कारधानी राजनंदगांव के प्रत्येक वार्ड में 5 स्वच्छता मित्र बनाने का लिया संकल्प संस्कारधानी राजनंदगांव पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक मयंक शर्मा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा उद्देश्य को चरितार्थ करते हुए राजनांदगांव पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं नगर निगम राजनांदगांव के सहयोग के साथ ही संस्कारधानी वासियों की जन भागीदारी से बर्फानी आश्रम परिसर मार्ग में आगामी नवरात्र के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षक जिला संयोजक मयंक शर्मा , सहसंयोजक सूरज गुप्ता , नगर संयोजक निकुंज सिंघल , नगर सहसंयोजक अनूप तिवारी , जिला एनजीओ प्रमुख सौरभ खंडेलवाल, नगर एनजीओ प्रमुख विनय साहू , कचरा प्रबंध प्रमुख राकेश साहू , प्रचार प्रमुख मनीष यादव शहर इकाई नारी शक्ति प्रमुख मौसमी शर्मा , ममता शर्मा, पूर्व नगर निगम के स्वास्थ्य चेयरमेन गणेश पवार निगम अध्यक्ष शिव वर्मा , वार्ड के पार्षद गगन आईच, मितानिन दीदी, नगर निगम के अधिकारी एवं स्वच्छता मित्र बंधुगण संस्कारधानी के युवा स्वयंसेवक स्वच्छता दूत सागर अग्रवाल, एवं मां पाताल भैरवी के दर्शनों को आए दर्शनार्थियों ने मिलकर व बर्फानी आश्रम परिसर के आसपास के निवासियों ने मिलकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई जन जन ने ठाना है संस्कारधानी राजनांदगांव को हरा भरा एवं स्वच्छ शहर बनाना है ।

1 comments

No comments yet