Shailendra
ShailendraModerator
1y ago

भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ में हरित संवाद संपन्न

भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ में हरित संवाद में अखिल भारतीय सहसंयोजक श्री राकेश जी जैन का संवाद हुआ l विभाग संयोजक धीरेन्द्र जी ने पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की प्रस्तावना रखी l बच्चों से प्रांतनुसार जानकारी ले कर संवाद का आरंभ हुआl 3 पी, 5 जे, और विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के घटनाक्रम के द्वारा छात्रों के ध्यान मे पर्यावरण संरक्षण के विषय की जानकारी साझा की l अंत मे संस्थान के निदेशक डॉ राम ककानी जी ने अपने परिसर को पॉलिथीन मुक्त रखने के लिए किए प्रयासों को बता कर आभार प्रदर्शन किया l सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया l इसमे संस्थान के निदेशक डॉ राम ककानी जी, प्रबंध निदेशक डॉ (कर्नल) हरिद्र त्रिपाठी जी, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि छत्तीसगढ़ के संयोजक अक्षय अलकरी, विभाग संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि रायपुर धीरेन्द्र मिश्रा जी, मनोज सिंह जी संस्थान के प्राध्यापक और छात्र छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की l सभी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और संकल्प लिया कि सभी पर्यावरण पूरक जीवन का प्रयास करेंगे l

2 comments

No comments yet