R
Rajat Yadav
2y ago

एक पेड़ माँ के नाम अभियान

नेचर लवर्स ग्रुप एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा एक पेड़ देश के नाम, एक पेड़ माँ के नाम , पौधरोपण का अभियान 1 जुलाई से लगातार चल रहा है. इसी अभियान के दौरान आज चित्रकूट सेक्टर 5 के पार्क में पौधरोपण किया गया l कार्यक्रम में नेचर लवर्स ग्रुप के अध्यक्ष, श्री कांत गुप्ता के साथ ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बस्ती प्रमुख अरुण गुप्ता, रेल्वे मैनेजर सुनिल जैन, श्री दामोदर लालजी ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक की पर्यावरण गति विधि की मधु गुप्ता, आशा जैन , प्रिया गुप्ता, मंजू सिंह एवं बच्चों ने पौधे लगाए l बच्चों ने बहुत जोश और उत्साह. से पौधों के संरक्षण का जिम्मा लिया. पौधरोपण में नींबु, जामुन, अमरूद ,बेलपत्र आदि के पौधे लगाए l

1 comments

No comments yet