R
Rajat Yadav
2y ago
नेचर लवर्स ग्रुप द्वारा एक पेड़ देश के नाम अभियान।
नेचर लवर्स ग्रुप द्वारा एक पेड़ देश के नाम, एक पेड़ माँ के नाम , पौधरोपण का अभियान 1 जुलाई से लगातार चल रहा है. इसी अभियान के दौरान 24 जुलाई को प्रताप स्टेडियम के बाहर चारो तरफ मार्केट में दुकानों के सामने, पौधरोपण किया गया. इसमे दुकानदारों ने पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली एवं संकल्प लिया . कार्यक्रम में नेचर लवर्स ग्रुप के अध्यक्ष श्री कांत गुप्ता के साथ,डॉ मधुकर शुक्ला,डॉ दीपक भंडारी ,फौजी प्रहलाद शर्मा , सी ए पुष्पेन्द्र खण्डेलवाल, बैंक मैनेजर उम्मेद सिंह एवं पर्यावरण विशेषज्ञ गुरु प्रसाद, गोविंद मेंठी के अतिरिक्त स्थानीय दुकानदार उपस्थित हुए. कार्यक्रम में पीतल एवं बरगद के पौधे लगाए गए l
1 comments
