Rameshwari Patel
Rameshwari PatelVerified
2y ago

शिक्षक द्वारा चलाया जा रहा किचन गार्डन मिशन

बड़गांव के राजकीय बालिका विद्यालय में ऋतु अनुसार होने वाली सब्जियों हेतु बीजारोपण किया गया। पर्यावरण प्रेमी रामचंद्र पिचकिया ने कहा कि मिड डे मिल में शुद्ध प्राकृतिक आहार देने से बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है। इस विद्यालय में वर्ष 2015 से अब तक नियमित किचन गार्डन हेतु बीजारोपण और पौधरोपण हो रहा है। यहाँ उत्पन्न होने वाली सब्जियाँ मिड डे मिल के लिए उपयोग में ली जाती हैं जो बच्चों के स्वास्थ्यवर्द्धक होती है। तुरई, टिण्डसी, चवला, करेला, लोकी, ग्वार काचरे, टमाटर, भिन्डी आदि का बीजारोपण करके सब्जियों को बच्चों के लिए मिड डे मील के माध्यम से सुपौषित प्राकृतिक आहार देने का विद्यालय स्टाफ ने संकल्प लिया। प्र अ श्यामाराम जुरिया ने किचन गार्डन के विकास में सहयोग करने पर भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। वहीं हरित पाठशाला के लिए बच्चों को अधिक से अधिक पौधरोपण करके नियमित रखरखाव रखने का संकल्प दिलाया। रामचन्द्र पिचकिया न केवल अपने विद्यालय में अपितु आसपास के गांवों के विद्यालयों में भी किचन गार्डन लगवा रहे है।

1 comments

No comments yet