
"Life"अंतर्गत वृक्षारोपण संपन्न
आज कोरबा मे वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव " एक पेड़ मां के नाम " के अंतर्गत कोरबा IT कालेज के पीछे भालू सटका ग्राम के पास 2273 पौधों का रोपण किया गया। इसमें कोरबा के 11 स्कूल के लगभग 1000 बच्चे,नगर निगम और अन्य शासकीय विभाग से लगभग 1500 लोगों नें भाग लिया। मौके पर 2273 पौधे लगाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कीर्तिमान किया स्थापित* श्रीमती सोनल शर्मा गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ नें प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के , उद्योग व्यापार एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी नागरिक, ग्रामीण, स्कूली बच्चे पेड़ अवश्य लगाएं। पेड़ लगाने के साथ ही उसके पुष्पित व पल्लवित होने तक उसकी देखभाल एवं सिंचाई की व्यवस्था अवश्य करें।
