Rameshwari Patel
Rameshwari PatelVerified
2y ago

मेरा गांव मेरी शान- मदन सुथार

सिरोही जिले के सुमेरपुर शहर के छोटे से गांव कोलीवाड़ा के एक कार्यकर्ता मदन कुमार "एक व्यक्ति एक पौधा मिशन" के द्वारा गांव के लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते है। विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को प्रेरित करते है ग्रामवासियों को पौधरोपण तथा पौधे दान देने के लिए प्रेरित करते है। कुछ पौधे स्वयं के धन से लेते है। उन्होंने संकल्प लिया है कि उनका गांव स्वच्छ तथा इतना हरा भरा बन जाये कि पर्यटक स्वतः आकर्षित होकर आए। अपने मिशन के द्वारा वे गांव के विभिन्न स्थानों पर न केवल पौधारोपण करवाते है अपितु गांव के सदस्यों तथा विद्यार्थियों को पौधों का संरक्षक बनाकर उनका उत्तरदायित्व देते है। उनके द्वारा लगायेँ गए लगभग सभी पौधे जीवित है और बड़े होकर लहलहा रहे है।

0 comments

No comments yet