R
Rajat Yadav
2y ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि द्वारा मुरलीपुरा बस्ती में वृक्ष वितरण कार्यक्रम : फलदाई वृक्षों का वितरण

इस अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय क्षेत्रीय संघचालक डॉ. रमेश जी अग्रवाल ने वृक्ष पूजन और आरती कर किया । डॉ. रमेश जी ने कहा जी पर्यावरण जागरूकता हेतु इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने आस-पास हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है। इस वृक्ष वितरण कार्यक्रम के माध्यम से हम समाज में हरित क्रांति लाने का प्रयास कर रहे हैं। वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। हमें इन्हें संरक्षित करने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। इस पहल के माध्यम से हम अपने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेते हैं।” वृक्ष वितरण कार्यक्रम ने सभी को पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाई और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी।

1 comments

No comments yet