
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बेटियों के नाम पर किया गया वृक्षारोपण
जिला: दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा दिनांक: 12/7/2024 ♦️ *बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बेटियों के नाम पर किया गया वृक्षारोपण* ♦️ *पुलिस लाइन कारली में किया गया वृक्षारोपण* देश में चल रहे योजना बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत आज दिनांक *12/07/2024* को पुलिस लाइन कारली दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ में शहीद परिवार एवं पुलिस अधिकारियो की बेटियों के नाम से वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में 18 वर्ष से कम आयु की बेटियों को शामिल किया गया एवं उन्हें प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने के लिए प्रयास किया गया।इस कार्यक्रम में जिला दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन,उप पुलिस अधीक्षक आशा सेन एवम पुलिस लाइन कारली केवरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह प्रयास हमारी पर्यावरण योद्धा आशा सिंह सहायक उपनिरीक्षक के बच्चों के मन में पर्यावरण के बीजारोपण की दृष्टि से प्रेरित किया गया l
