
वृहत वृक्षारोपण संपन्न
कोरबा /छत्तीसगढ़ : 10 जुलाई 2024 बारिश के मौसम में विभिन्न क्षेत्रों में पौधे लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरों से निपटने को लेकर लोगों से गंभीरता दिखाई जा रही है। कोरबा में संघ के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करते हुए सैकड़ो की संख्या में पौधों का रोपण किया। इन पौधों के संरक्षण की योजना भी बनाई गई। संघ के कोरबा नगर के विभिन्न शाखाओं के स्वयंसेवकों ने बृहद पौधारोपण अभियान में अपनी सहभागिता दी । कोरबा के निकट ग्राम झगरहा के पास इस अभियान पर काम किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वैश्विक समस्या को गंभीरता से लेने के साथ पौधारोपण की योजना बनाई और इसके लिए काम को हाथ मे लिया और 15 से ज्यादा प्रजाति के 300 फालदार और दीर्घकालीन पौधे लगाए। उत्साह के साथ इस अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। यहां पर बड़े भूभाग का चयन करने के साथ हरियाली बिखरने और प्रकृति को संवारने की एक सामूहिक प्रयास हुआ। स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाती हैं। विद्या भारती के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जुडावन सिँह इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। उन्होंने कहा पर्यावरण सभी के लिए एक अनिवार्य विषय है और जरूरी भी हैं। संपूर्ण समाज को इसके साथ अपने आप को जोड़ने की जरूरत है ताकि हमारा पर्यावरण बेहतर रहे।
