Rameshwari Patel
Rameshwari PatelVerified
2y ago

एक रिश्ता प्रकृति से

40 वर्षों से पार्क के वृक्षों, पक्षियों तथा गिलहरियों से रिश्ता बनाया है । बाड़मेर जिले के महावीर पार्क में मदन जी अनवरत अपनी सेवाएं दे रहे हैं । इस सेवा में मटकों में पानी भरना, पक्षियों को दाना देने से लेकर , पौधों में पानी देना मूक रहकर निरंतर कार्यरत हैं। मदन जी के नेतृत्व में सेवानिवृत व्यक्तियो का समूह नित्य योग , भजन तथा स्वास्थ्य लाभ हेतु अंकुरित अनाज का सेवन कर रहे है। इतने वर्षों से निःस्वार्थ कार्य करने वाले मदन जी को पार्क में रहने वाले वन्य प्राणी भी पहचानने लग गए है। उनके साथ मित्रवत रहते है। प्रतिवर्ष वर्ष में एक बार हरिद्वार जाकर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है । अपने अनुभव बताते हुए उन्होंने बताया की इस सेवा के कारण उन्हें मधुमेह के अलावा कोई रोग नही है तथा प्रकृति के समीप रहने से आनंद की अनुभूति होती है। वन्य जीवों से उन्हें लगाव हो गया है ये भी उन्हें अपना परिवार लगते है।

0 comments

No comments yet