गतिविधि की प्रेरणा से शाहपुरा मॉडल स्कूल ने शुरू किया सघन वन अभियान
वैश्वीकरण के दौर में पर्यावरण को हो रहे नुकसान से धरती का ताप बढ़ रहा है जिससे मनुष्य का जीवन दूभर होता जा रहा है उसका दोषी भी स्वयं मनुष्य हैं जो अपनी स्वार्थी प्रवृत्ति के चलते प्रकृति को नुकसान पहुंचाने में लगा है । यह बात स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में आयोजित अमृत पर्यावरण महोत्सव के तहत सघन वन के प्रथम चरण पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर बोलते हुए स्थानीय विधायक लालाराम बैरवा ने कहीं । बैरवा ने कहा कि पेड़ हमारे दैनिक जीवन की आवश्यकता है इसलिए आने वाले समय में व्यक्ति तन मन से स्वस्थ रहें इसके लिए एक पेड़ देश के नाम लगाना है । उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी से पांच पेड़ लगाने की शपथ दिलाई । कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती और पूज्य स्वामी विवेकानंद के चरणों में द्वीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से की । गतिविधि प्रांत जन संवाद प्रमुख परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि गतिविधि की प्रेरणा से वृक्षारोपण का यह अभियान चार चरणों में पूर्ण करेंगे । प्रथम चरण के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत कार्यवाह डॉ शंकर लाल माली ने की । माली ने कहा है कि दुनिया के इतिहास में राजस्थान एक मात्र ऐसा उदाहरण है जहां की अमृता देवी के नेतृत्व में 363 लोगों ने वृक्षों के रक्षा के खातिर अपना बलिदान दे दिया उनकी इस स्मृति को अक्षुण बनाए रखने के लिए राजस्थान सरकार ने अमृत पर्यावरण महोत्सव प्रारंभ किया है । विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा प्रवाह के क्षेत्र सहसंयोजक सत्यनारायण कुमावत ने कहा है कि हमारा शरीर पंच भौतिक है और पर्यावरण भी पंच भूतों से निर्मित हुआ है इसलिए पंच भौतिक शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पंच भूतों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य हैं । कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्दी ने विद्यार्थियों को अपने परिवार की संख्या के अनुसार वृक्षा रोपण करने उन्हें 3 वर्ष तक देखभाल करने की बात कही । अध्यापक परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने स्वरचित गीत पर्यावरण रो ले संदेशों धरती स्वर्ग बणावेला के माध्यम से पर्यावरण का संदेश दिया । अतिथियों ने सघन वन में वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की । प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने आभार व्यक्त किया । संचालन परमेश्वर प्रसाद कुमावत में किया । इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश कुमार ओझा, बजरंग सिंह राणावत, बालाराम खारोल, महावीर प्रसाद सैनी, वन विभाग के जिला क्षेत्रीय वन अधिकारी योगेश मीणा, वनपाल थानमल जीनगर, पशु संरक्षक गेवरचंद रायका, विद्यालय परिवार के राजेश कुमार धाकड़, मनोज कुमार कुमावत, नरेश धाभाई, सुधा चौहान, लोकेश चौधरी, ललिता धाकड़, बुद्धि प्रकाश मीणा, आशिफ पिनारा, मंजू सेन, मनीष कुमार शर्मा, मोना कायमखानी, रत्ना टेलर, धर्मेंद्र जारोटिया, उमेश जागेटिया, पर्वत सिंह कानावत, शिवराज जाट, रवि कुमार मीणा, ज्योति रावत, सोनम लड्ढा, प्रकाश धोबी, धनञ्जय सुखवाल उपस्थित रहे ।
