कचरा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन
जौनपुर नगर में दिनांक 23. 06. 2024 को प्रातः 10:30 से 12:00 तक कचरा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया I जिला नारी शक्ति प्रमुख निवेदिता आनंद जी ने जौनपुर नगर के गुलाबो देवी इंटर कॉलेज में जौनपुर नगर के आसपास की बालिकाओं के मध्य कचरा प्रबंधन प्रकृति वादन विषय प्रतिपादित किया जिसमें प्लास्टिक प्रबंध के द्वारा प्लास्टिक को फैलने से रोकने के लिए ईको ब्रिक्स के माध्यम से नारी शक्ति को प्रेरित किया और जल संरक्षण के लिए अपने घर पर ही बायोएंजाइम बना करके हम जल और मिट्टी को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं , कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति को उन्होंने बताया कि हम दैनिक जीवन में प्रयोग में होने वाले केमिकल पर हजारों रुपए खर्च करते हैं और अपने जल और मिट्टी को प्रदूषण भी करते हैं अगर हम बायोएंजाइम का प्रयोग करते हैं तो हजारों रुपए की बचत होने के साथ-साथ हम अपने जल और मिट्टी को भी प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। अंत में सभी नारी शक्ति में संकल्प लिया कि कचरा प्रबंधन प्रकृति का वंदन, केमिकल फ्री बायोएंजाइम का प्रयोग करेंगे जल और मिट्टी को प्रदूषित होने से बचाएंगे का संकल्प लिया I
