D
Dr. Parmeshwar P Kumawat
2y ago

11 साल की राधिका ने 3 साल में बांटे 2000 पौधे

शाहपुर नगर के कालिंजरी गेट धाकड़ मोहल्ला निवासी संतरा देवी रामधन कुमावत की 11 साल की बेटी राधिका ने मेहनत और लगन से घर की छत को बगीचा बना दिया । बगीचे में सैकड़ो किस्म के औषधीय, फल व फूलदार पौधे लगाए । करीब 2000 से अधिक लोगों को निशुल्क पौधे वितरित भी कर चुकी है । राधिका ने चेन्नई, नागपुर, बेंगलुरु, जोधपुर, अजमेर, कोलकाता समेत विभिन्न शहरों में कई फूलों की किस्म के बीज मंगवाए व कलम, पत्तियों व बल्ब से छत पर बीजारोपण कर पौधे तैयार कर उनके बीज बना देश के 12 राज्यों में 1000 से ज्यादा बीज पार्सल से निशुल्क भिजवा चुकी है राधिका विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में कक्षा 7 की छात्र हैं । राधिका ने लॉकडाउन के समय जब वह 8 साल की थी तब छत पर खेल-खेल में मिट्टी में पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने लगी । सोशल मीडिया पर भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा, जापान, चीन कैलिफोर्निया, इंडोनेशिया सहित 15 देशों के 3000 फॉलोअर्स को अपना अनुभव शेयर कर लोगों को घर में गार्डनिंग के लिए प्रेरित करती हैं । अपने अनुभव से शाहपुरा में कई मकानों की छात्रों पर निशुल्क गार्डन तैयार कर चुकी हैं ।

0 comments

No comments yet