R
Rajesh Sharma
2y ago

प्रयागराज (नैनी) में विश्व साइकिल दिवस पर रैली का हुआ आयोजन

विश्व साइकिल दिवस 3 जून पर साइकिल रैली का आयोजन प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में किया गया। साइकिल रैली का उद्देश्य ऊर्जा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करना रहा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रयागराज, काशी प्रान्त के तत्वावधान में , आशुतोष त्रिपाठी, सौरभ तिवारी एवं राजीव कुमार के सहयोग से किया गया। साइकिल रैली नैनी पुल निकट के से प्रारंभ होकर के जिराफ चौराहा होते हुए त्रिवेणीपुरम चौराहा से वापस होकर के पुनः नैनी पुल के निकट आकर के सम्पन्न हुई। उक्त कार्यक्रम में हाई कोर्ट प्रयागराज के सौरभ तिवारी, राजीव कुमार आशुतोष त्रिपाठी सहित, अनेक युवा और किशोर सम्मिलित रहे। उक्त अवसर पर पर्यावरण उपस्थित सभी युवाओं और किशोर ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया।

1 comments

No comments yet