जल स्रोतों को जाने कार्यक्रम की शुरुआत
आओ जल स्रोतों को जाने कार्यक्रम की शुरुआत, सई नदी के किनारे माँ बाराही देवी धाम प्रतापगढ़ (काशी प्रांत) में प्रारंभ हुआ, इस कार्यक्रम का आयोजन सुंदरम् तिवारी (नेचर ग्रीन फ्यूचर) ने किया, इस कार्यक्रम में प्रतापगढ़ जनपद के अनेक संगठनों ने एक साथ आकर सई को बचाने और जल के भिन्न-भिन्न स्रोतों में न गंदगी फैलाएंगे न गंदगी फैलने देंगे का संकल्प लिया । इस कार्यक्रम में प्रमुख वक़्ता, कृष्णमोहन जी (प्रान्त पार्यवरण संयोजक काशी प्रांत), deputy रेंजर वनविभाग जे.पी यादव जी ,स्टेट अवार्ड प्राप्त कर्ता पार्यवरणविद् श्लोक मिश्रा जी , ग्राम प्रधान चौहर्जन मुजीब ख़ान, VHP विभाग विशेष संपर्क प्रमुख राजन तिवारी , वन विभाग सदर रेंज रानीगंज के सभी पदाअधिकारी मौजूद रहे । प्रांत संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि काशी प्रांत श्रीमान कृष्णमोहन जी ने माताओं व बहनों को माँ अमृता देवी और खेजड़ी के महाबलिदान के बारे में याद दिलाया । वही श्लोक मिश्रा जी ने सईं नदी के महत्व को लोगो को समझाया एवं श्री जे.पी यादव जी ने लोगो को वन विभाग के कार्य बारे में समझाया उसके उपरांत ग्राम प्रधान मुजीब ख़ान जी ने हरा भरा कूड़ा मुक़्त देवी धाम हो ऐसा संकल्प किया एवं प्रतापगढ़ अड्डा न्यूज़ के प्रमुख अनुपम तिवारी जी ने मूर्ति, कचरा, माला व पन्नी ना फेकने का आग्रह किया एवं कार्यक्रम संयोजक सुंदरम् तिवारी जी ने कहाँ आज जिस कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है ऐसे अनेकों कार्यक्रम सई नदी के हर घाट पर आयोजित किया जाएगा , संवाद के उपरांत सई नदी की सफ़ाई किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। स्वच्छता कार्यक्रम के उपरांत पौधा रोपण कर सई नदी को बचाने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक सुंदरम जी ने कहा कि प्रकार के आयोजन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि काशी प्रांत के साथ मिलकर लगातार सई के किनारे निरंतर चलाया जाएगा।
