पर्यावरण पूरक विवाह
छत्तीसगढ़,रायगढ़ शहर में दिनांक 31 जनवरी 2024 को जानकी फॉर्म गोरखा रोड में एक ऐसा विवाह संपन्न हुआ जो पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से एक उदाहरण स्थापित करता है इस विवाह कार्यक्रम में पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए "नो टू प्लास्टिक" "नो टू पॉलिथीन" के नारे के साथ सारे डिस्पोजल आईटम पेपर या लकड़ी से निर्मित का उपयोग किया गया। इस विवाह की आकर्षित करने वाली बात यह रही की विवाह में सम्मिलित होने पहुंचे सभी अतिथियों को भेंट स्वरूप एक कपड़े का थैला एवं तुलसी पौधा प्रदान किया गया लगभग 800 से अधिक कपड़े के थैले एवं तुलसी पौधे का वितरण किया गया। इस अनूठे विवाह का आयोजन पर्यावरण गतिविधि विभाग रायगढ़ की दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में भट्ट परिवार(वर पक्ष) एवं शर्मा परिवार (वधू पक्ष) रायगढ़ के द्वारा किया गया। उक्त प्रयास की सराहना जिला रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेव,प्रशासन के विभिन्न अधिकारीगण एवं पर्यावरणविदो के द्वारा की गई।
