नवी मुंबई महापालिका के जी विभाग कार्यालय, ऐरोली
आज एक उपक्रम नवी मुंबई महापालिका के जी विभाग कार्यालय, ऐरोली में संपन्न हुआ । विभाग अधिकारी श्री. अशोक अहिरे महोदय की भेंट (पूर्वनियोजित) लेकर ऐरोली में नागरिकों के द्वारा स्वयंप्रेरणा से हो रहे पर्यावरण रक्षण के उपक्रमोंकी जानकारी उन्हे दी है। इस के बाद ऐरोली विभाग कार्यालय में पूरा हुआ Bio enzyme उपक्रम प्लास्टिक बोतलों में भरना तथा नया Bio enzyme उपक्रम शुरू करना यह उपक्रम भी आज ही सम्पन्न हुआ । सभी कर्मचारियों ने बहुत उत्साह से पूरी जानकारी ली । अपने अपने घरों में शुरू करने का संकल्प भी उन्होंने लिया है। इस कार्यक्रम में ऐरोली विभाग कार्यालय के विभाग अधिकारी श्री. अशोक अहिरे, स्वच्छता अधिकारी श्री. म्हसे, स्वच्छता निरिक्षक श्री. महाले, अन्य कर्मचारी वृंद, स्वच्छता दूत वृंद, पर्यावरण कार्यकर्ताएँ (श्रीम. स्वाती टिल्लू, श्रीम. शलाका सावंत, सेवा भारती नवी मुंबई जिले के कार्यवाह श्री. अनिल पनीकर और हरित संकल्प नवी मुंबई जिले के जिला संयोजक श्री. मनीष कुलकर्णी ) उपस्थित थे ।
